{"_id":"601ae2a28ebc3e4b3414704f","slug":"record-vaccination-in-almora-district-on-wednesday-almora-news-hld413474333","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा जिले में बुधवार को रिकॉर्ड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा जिले में बुधवार को रिकॉर्ड टीकाकरण
विज्ञापन
देघाट सीएचसी केंद्र में कोरोना टीकाकरण लगवाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिले में वृहद टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 19 केंद्रों में 16 सौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगा। अब तक हुए अभियान में यह एक दिन में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। अब तीन दिनों तक इन केंद्रों में लगातार टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में 16 जनवरी को टीके की शुरुआत के बाद से ही लगातार कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक एक दिन में अधिकतम 10 से 12 केंद्रों में ही टीकाकरण का कार्य किया जा रहा था लेकिन बुधवार को तीन दिवसीय वृहद टीकाकरण शुरू हुआ। इसमें जिले के 19 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 19 केंद्रों में वृहद टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पहले दिन 16 सौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। अब तक जिले में 581 आशाओं को भी टीका लग चुका है। पहले दिन ही लक्ष्य के सापेक्ष 70 फीसदी स्वास्थ्य केंद्रों में टीके लगे हैं। तीन से पांच फरवरी तक चलते वाले तीन दिवसीय अभियान में 2950 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी टीका लगाया जाना है।
महिला क्रिकेटर एकता ने लोगों को किया जागरूक
अल्मोड़ा। महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया है। महिला क्रिकेटर ने वीडियो जारी कर टीकाकरण के बारे में लोगों को जानकारी दी। लोगों को टीका लगवाने का आह्वान किया। एकता ने जारी वीडियो में कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीके से ही कोरोना को मात दी जा सकेगी। सभी को टीका लगेगा तो इससे लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी से टीका लगवाने के लिए आगे आने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
सल्ट और स्याल्दे में भी टीकाकरण शुरू
भिकियासैंण/मौलेखाल। सल्ट और स्याल्दे ब्लॉक में कोरोना का टीका लगना शुरू हो गया है। सीएचसी देघाट में जिला पंचायत सदस्य मीना शर्मा और व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवाड़ी ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। देघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. एस विश्वास की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. पियूष रंजन ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में 277 और सीएचसी देघाट व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य स्याल्दे में 173 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल और मानिला में कुल 205 लोगों को टीके लगाए गए। डॉ. सौरभ ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगाए गए। (संवाद)