{"_id":"583f0dc34f1c1b051cde6b2c","slug":"reached-number-75-in-almora-district-of-aids-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा जिले में एड्स पीड़ितों की संख्या 75 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा जिले में एड्स पीड़ितों की संख्या 75 पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में एचआईवी एड्स से पीड़ितों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है। पिछले साल जहां आठ नए पॉजिटिव पाए गए वहीं इस साल यह संख्या बढ़कर 10 हो गई। जिले में वर्तमान में एचआईवी एड्स से पीड़ितों की संख्या 75 है। पिछले एक साल के भीतर पांच मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हर साल औसतन पांच से छह मरीजों की एचआईवी एड्स के कारण मौत हो जाती है। सीएमओ डा.आरसी पंत ने बताया कि एचआईवी एड्स से पीड़ितों के लिए अल्मोड़ा में एड्स कंट्रोल केंद्र काम कर रहा है। जहां मरीजों की समय-समय पर जांच के साथ ही उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा एड्स के बारे में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। फिर भी ग्रामीण इलाकों में इसके लिए और अधिक जागरूकता की जरूरत है।