फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rawat became a puppet in the hands of the mafia: Bhatt

माफिया के हाथों की कठपुतली बने रावत : भट्ट

Sat, 15 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 15 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत माफिया के हाथों की कठपुतली बने हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की नाकामियों को घर-घर प्रचारित करने का आह्वान किया ।

विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष सुराज खां के नेतृत्व में हुई बैठक में 2017 के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल है। कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में खनन, भू और शराब माफियाओं की पौ बारह हो रही है। अब जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष शौकत अली ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें कामरान कुरैशी को जिला महामंत्री, नईम अहमद को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर रानीखेत जिलाध्यक्ष अनिल शाही, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश फर्त्याल, राजेंद जसवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed