{"_id":"625daef8d0bb085bbc6415ac","slug":"ration-card-surrenderd-by-labour-almora-news-hld45987750","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर पिता ने बेटे के सेना में भर्ती होने पर जमा किया खाद्य सुरक्षा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर पिता ने बेटे के सेना में भर्ती होने पर जमा किया खाद्य सुरक्षा कार्ड
विज्ञापन
चौखुटिया में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज विश्वकर्मा को खाद्य सुरक्षा कार्ड सौंपते मजदूर प्रत?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के एक मजदूर ने बेटे की सेना में भर्ती होने के बाद सोमवार को अपना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का सफेद कार्ड जमा कर दिया है।स्थानीय लोगों ने श्रमिक की इस पहल का स्वागत किया है।
ग्राम पंचायत बरलगांव अंतर्गत चौखुटिया नगर पंचायत से लगे अखेती गांव निवासी प्रताप राम मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते हैं। उन्होंने बड़ी मेहनत और संघर्ष करते हुए अपने बेटों की पढ़ाई जारी रखी। आठ माह पूर्व उनका छोटा बेटा मनोज कुमार सेना में भर्ती हुआ। बेटे के भर्ती होने के दो माह बाद हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक में उन्होंने बेटे की नौकरी का हवाला देकर सफेद कार्ड जमा करने का प्रस्ताव रखा। सोमवार को वे चौखुटिया आकर पत्नी पद्मा देवी के नाम से बना कार्ड क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक मनोज विश्वकर्मा के कार्यालय में आकर उन्हें सौंप गए।
उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा मनोज सेना में व बड़ा बेटा वेल्डिंग का कार्य करने के साथ ही एसआई की तैयारी कर रहा है। प्रताप राम का कहना है कि जो परिवार सक्षम व संपन्न हैं उन्हें गरीबी रेखा वाला कार्ड स्वत: ही छोड़ देना चाहिए। उनका कहना है कि बेटे की नौकरी लगते ही उन्होंने कार्ड जमा करने का संकल्प लिया था। इसमें मिलने वाले राशन अब किसी और जरूरतमंद गरीब के परिवार को राहत मिल पाएगा जिससे उनकी आत्मा भी संतुष्ट होगी। (हेम कांडपाल)
विज्ञापन
मजदूर प्रताप राम ने अपनी पत्नी पद्मा देवी के नाम से बना राष्ट्रीय सुरक्षा का सफेद कार्ड सोमवार को जमा कर दिया है। उम्मीद है कि प्रताप राम जैसे मजदूर की इस प्रेरणादायक पहले से उन लोगों का जमीर भी जागेगा जो संपन्न होने के बावजूद सफेद कार्ड की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
मनोज कुमार विश्वकर्मा, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक चौखुटिया