फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ration card in Almora

जिले में 18 हजार यूनिटें निरस्त, जनवरी से नहीं आएगा राशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ration card in Almora
अल्मोड़ा। जिले में ऑनलाइन अपडेट न कराने वाले 18 हजार राशन कार्डधारकों को अब जनवरी से राशन नहीं मिलेगा। जिला पूर्ति विभाग की ओर से राशन आवंटन के लिए भेजी गई रिपोर्ट में 18 हजार कार्डधारकों के राशन में कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफएस) योजना के तहत जिले में कुल 68036 राशन कार्ड हैं। इनमें करीब तीन लाख 13 हजार 868 यूनिट हैं। डीएसओ कार्यालय के मुताबिक एक भी आधार अपडेट न होने के कारण 3100 राशन कार्डों को सॉफ्टवेयर से हटाकर निरस्तीकरण की संस्तुति कर दी गई थी। आधार कार्ड निरस्तीकरण के बाद अब जनवरी में पहली बार इन कार्डधारकों के राशन में कटौती की जाएगी। 3100 कार्डों के करीब 18000 यूनिटों को अब जनवरी से राशन नहीं मिल सकेगा। इसके लिए जिला पूर्ति कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से इस बार इन कार्डधारकों के राशन की कटौती की रिपोर्ट भेजी गई है। जिले में एनएफएस योजना के तहत इस बार कटौती कर 64939 कार्डधारकों के लिए ही राशन आवंटन की रिपोर्ट भेजी है। हालांकि पिछले माह सभी कार्डधारकों के लिए राशन आवंटन की रिपोर्ट भेजी। इसके चलते दिसंबर में सभी कार्डधारकों को राशन मिलेगा, लेकिन इस बार 3100 कार्डधारकों के राशन की कटौती कर संशोधित डिमांड की गई है। तो अब जनवरी से इन कार्डधारकों को राशन मिल सकेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन की सभी योजनाएं समाप्त, दिसंबर में बंटेगा सामान्य राशन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में सरकार की ओर से शुरू की गई राशन संबंधित योजनाएं अब समाप्ति की ओर है। सभी योजनाओं का जिले में राशन पूरी तरह बंट गया है। इसके साथ ही अब दिसंबर में सामान्य राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन इस प्रक्रिया में पहली बार ऐसा होगा कि राशन कार्ड अपडेट न कराने वाले कार्डधारकों के राशन में से कटौती की जाएगी। जिले में लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और बगैर राशन कार्डधारक प्रवासियों के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना चलाई गई थी। आत्मनिर्भर भारत योजना 31 अगस्त को खत्म हुई। वहीं पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर तक चली। नवंबर में योजना के तहत पूरा राशन बांट दिया गया। अब दिसंबर से जिले में सामान्य राशन बंटना हैं। योजनाएं समाप्त होने के साथ ही राशन कार्ड ऑनलाइन न कराने वाले उपभोक्ताओं को अब सामान्य राशन नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन अपडेट कराने के बाद राशन का लाभ ले सकेंगे कार्डधारक
अल्मोड़ा। जिले में अब भी राशन कार्ड ऑनलाइन न कराने वाले उपभोक्ताओं को कार्ड ऑनलाइन करने के लिए मौका मिलेगा। डीएसओ कार्यालय के मिली जानकारी के अनुसार जिन कार्डधारकों ने कार्ड ऑनलाइन कराने के लिए आधार नहीं दिए थे, वह अब भी अपने आधार उपलब्ध करा राशन कार्ड ऑनलाइन करा सकते हैं। इसके बाद से उन्हें फिर से राशन मिलने लगेगा।

आधार कार्ड उपलब्ध न होने से 3100 राशन कार्ड पिछले दिनों ऑनलाइन नहीं हुए। करीब 18 हजार यूनिट राशन पर रोक लगाई गई है। दिसंबर में सभी को राशन मिलेगा, लेकिन जनवरी से इन 18 हजार यूनिटों का राशन नहीं आएगा। छूटे कार्ड धारक अब भी राशन कार्डों को ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं, जिसके बाद राशन मिल सकेगा।
-एनडी जोशी, पूर्ति निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed