फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rapper Gaurav Mankoti tied

रैपर गौरव मनकोटी ने बांधा समा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rapper Gaurav Mankoti tied
अल्मोड़ा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। फलसीमा स्थित उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित एक दिनी वर्चुअल अल्मोड़ा महोत्सव में कला, संस्कृति, पारंपरिक संगीत, लोक नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्र में रैपर गौरव मनकोटी ने ‘सीधे पहाड़ से दिल से लिखा गीत नहीं लिखा मैने हाथ से..’ सहित कई रैप प्रस्तुत कर समा बांधा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि अल्मोड़ा शहर हमारी सांस्कृतिक विरासत ही नहीं वरन हमारी पहचान भी है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया लेकिन इस बार कोरोना के कारण महोत्सव का वर्चुअल आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भातखंडे संगीत महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त कत्थक कलाकार शैकी सिंह, पंकज रावत ने कत्थक यात्रा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने गढ़वाली, हिमाचली नृत्य प्रस्तुत किया। अनिल ने भी शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव का प्रसारण फेसबुक, यू-टयूब सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया। संचालन विभू कृष्णा ने किया। इस अवसर पर सीडीओ मनुज गोयल, एसडीएम गौरव पांडे, जिला विकास अधिकारी केके पंत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, शेखर लखचौरा, बीएस मनकोटी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेंद्र सिंह कठैत, अर्थ और संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी, विद्या कर्नाटक, जयमित्र बिष्ट, प्रशांत जोशी, नरेंद्र कुमार, विनोद राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed