फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rape Case in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, किशोर गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rape Case in Almora
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर विधिक संरक्षण में भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर में बीते शुक्रवार को एक किशोर क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


बीते शनिवार की देर शाम को पुलिस टीम को दोनों को केमू स्टेशन के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस बयान के आधार पर उसे मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में ले जाया गया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर विधिक संरक्षण में लिया गया है। टीम में महिला थानाध्यक्ष बरखा जलाल, महिला एसआई पूनम रावत, कांस्टेबल केशव भौत और महिला कांस्टेबल लखविंदर शामिल रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed