फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranviket's Rahul will appear in Padmavati role as Senapati

पद्मावती फिल्म में सेनापति के किरदार में नजर आएंगे रानीखेत के राहुल

Sun, 02 Jul 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।  Updated Sun, 02 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ranviket's Rahul will appear in Padmavati role as Senapati
संकटमोचक हनुमान धारावाहिक में वशिष्ट के किरदार की शूटिंग करते राहुल। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

प्रख्यात सिने निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली ऐतिहासिक परिवेश की फिल्म पद्मावती में रानीखेत निवासी राहुल कुमार सेनापति की भूमिका में नजर आएंगे। राहुल इस फिल्म के माध्यम से बालीवुड में दस्तक देंगे। हालांकि संकट मोचक हनुमान, चंद्र नंदिनी सहित कई धारावाहिकों में वह महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से अभिनय के गुर सीखकर वह सिने नगरी मुंबई चले गए।

रानीखेत शिव मंदिर निवासी स्व. रोशन लाल के पुत्र राहुल कुमार मसीह को अभिनय का शौक बचपन से ही था। शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ वह पर्यटन नगरी में रंगमंच से जुड़े कई कार्यक्रमों में अभिनय करते थे। रानीखेत की रामलीला में उन्होंने रावण, सूपर्णखा सहित तमाम किरदार निभाकर वाहवाही लूटी। पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता सरवती मसीह ने भी राहुल का साथ दिया और अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए राहुल का दिल्ली स्थित एनएसडी में दाखिला कराया।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि एनएसडी से अभिनय सीखने के बाद उन्होंने कई स्थानों पर स्टेज प्रोग्राम भी किए। बालीवुड में किस्मत आजमाने के लिए इसी साल अप्रैल माह में वह सिने नगरी मुंबई चले आए। मुंबई में उन्होंने कुछ दिनों तक संघर्ष किया, कई निर्माता निर्देशकों को अभिनय टेस्ट दिए। अप्रैल महीने में ही उन्हें संकट मोचन हनुमान धारावाहिक में वशिष्ठ मुनि का किरदार निभाने का मौका मिला। शानदार अभिनय के दम पर उन्हें प्रख्यात सिने निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म पद्मावती में सेनापति का किरदार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में वह राजा का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर के सेनापित बने हैं। राहुल कुमार चंद्र नंदिनी और महाकाली नाटकों में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। उन्हें कई अन्य धारावाहिकों के लिए भी प्रस्ताव मिले हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed