{"_id":"58937ea64f1c1b313de83f3d","slug":"ranikhet-praijmni-cup-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा वारियर ने जीती रानीखेत कप प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा वारियर ने जीती रानीखेत कप प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत कप प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता अल्मोड़ा वारियर्स ने जीत ली। एकतरफा फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा ने देव रावत सौनी की टीम को 10 विकेट से पराजित कर दिया। मुख्य अतिथि रमा माहरा और विशिष्ट अतिथि ताड़ीखेत ओरियन मेटल पाउडर लिमिटेड के महाप्रबंधक ललित मोहन पांडे ने विजेता टीम को 25 हजार रुपए की धनराशि और ट्राफी सौंपी।
विज्ञापन
एनसीसी मैदान में फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा वारियर्स और देव रावत सौनी की टीम आमने-सामने थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए देव रावत सौनी की टीम ने 12 ओवर में मात्र 48 रन बनाए। जवाब देने उतरी अल्मोड़ा वारियर्स की टीम ने बिना विकेट खोए पांचवें ओवर में मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए और ट्राफी मिली। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, कैंट सभासद सुकृत शाह, जिला हाकी संघ अध्यक्ष अगस्त शाह, जगदीश अग्रवाल आदि ने भी पुरस्कार बांटे। आयोजक मंडल के उमेश वेदी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन