{"_id":"8486e6f217a0e277274e0e6676f87a47","slug":"ranikhet-petrol-pump-dry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में पेट्रोल पंप सूखे, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में पेट्रोल पंप सूखे, वाहन चालक परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर में पेट्रोल और डीजल की समस्या गहराने से वाहन चालकों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है। नगर में दो पेट्रोल पंप हैं। इनमें गांधी चौक स्थित पंप 12 जनवरी से बंद है, व्यवस्था केमू स्टेशन वाले पेट्रोल पंप से चल रही थी, लेकिन दो दिन से इस पंप पर भी तेल समाप्ति का बोर्ड टांग दिया है, जिस कारण वाहन चालक परेशान हैं। केमू स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप के स्वामी चितरंजन मंगोली ने बताया भारत पेट्रोलियम से ही तेल नहीं आ रहा है।
बृहस्पतिवार की शाम तक भी तेल पहुंचने की उम्मीद नहीं है। जैसे ही तेल आएगा तो आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इधर, वाहन चालकों में आक्रोश पनपने लगा है। लोगों का कहना है कि दो दिन से वाहनों में तेल नहीं है, फिर भी प्रशासन खामोश है। भारत पेट्रोलियम के डिप्टी सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को ही तेल का टेंकर भेज दिया गया है। कंपनी की ओर से सप्लाई की कोई दिक्कत नहीं है। एक पेट्रोल पंप मालिक का पारिवारिक विवाद है जिसके चलते पंप में तेल नहीं मिल रहा है। उसे तेल सप्लाई सुचारू रखने को कह दिया गया है।
फोटो: 21 आरकेटी 8पी: रानीखेत में सूखा पड़ा केमू स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप।