फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet MLA Pramod Nainwal targets Harish Rawat

Almora News: रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल बोले- बेटे की राजनीतिक जमीन के लिए प्रपंच रच रहे हरीश रावत

Mon, 09 Sep 2024 05:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Sep 2024 05:20 PM IST
सार

रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल समेत दो लोगों के कारतूसों के साथ नेपाल बॉर्डर पर पकड़े जाने के मामले में सियासत जारी है। पुलिस दोनों लोगों को जारी किए गए नोटिस का स्पष्टीकरण मिलने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Ranikhet MLA Pramod Nainwal targets Harish Rawat
प्रमोद नैनवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

तीन दिन पहले रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल समेत दो लोगों के कारतूसों के साथ नेपाल बॉर्डर पर पकड़े जाने के मामले में सियासत जारी है। पुलिस दोनों लोगों को जारी किए गए नोटिस का स्पष्टीकरण मिलने का इंतजार कर रही है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर भाई के गलत कामों को संरक्षण देने के आरोपों से घिरे विधायकनैनवाल ने स्पष्ट कहा है कि उनके भाई को लेकर कांग्रेसी राजनीतिक षड्यंत्र रच रहे हैं।

संवाद न्यूज एजेंसी से वार्ता करते हुए विधायक ने कहा कि उन पर भाई के गलत कामों को लेकर राजनीतिक दबाव बनाने के आरोप लगाना गलत है। उन्होंने कहा कि मेरा भाई अपराधी नहीं कारोबारी है। अगर उसने कोई गलती की है तो कानून को अपना काम करना चाहिए लेकिन उसने कोई आपराधिक गलती नहीं की है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। पुलिस को कानून के दायरे में कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Champawat News: आकर्षक झांकियों के साथ नंदा-सुनंदा महोत्सव शुरू, एडीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला कांग्रेस नेताओं के लिए कानूनी नहीं बल्कि राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा को क्षेत्र की जनता चुनावों में नकार चुकी है अब वे अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं। वे मेरे खिलाफ राजनीतिक प्रपंच कर रहे हैं जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे आनंद रावत को रानीखेत में स्थापित करना चाहते हैं, इसलिए वे उनके पीछे पड़े हुए हैं।

नैनवाल ने कहा कि कांग्रेसियों को राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक तरीके से ही लड़नी चाहिए। इसके लिए गलत हथकंडे नहीं अपनाने चाहिए। यह पूछे जाने पर कि आपके भाई का नाम बार-बार विवादों में आता है कभी उद्यान घोटाला, कभी मारपीट तो कभी कोई और विवाद और आप हर बार उसे बेकसूर बताकर उसका पक्ष लेते हैं। विधायक ने कहा कि मैंने कभी भाई के लिए राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल नहीं किया। जिस उद्यान घोटाले की बात की जा रही है उसमें तो मेरा भाई खुद ही पीड़ित है। हर बार जांच में उस पर लगे आरोप गलत पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed