फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ranikhet me siyasi ghamasan

रानीखेत में सियासी घमासान, नेता प्रतिपक्ष ने दिया धरना

Tue, 17 May 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 17 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
ranikhet me siyasi ghamasan
काले झंडे दिखाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सोमवार को शुरू हुआ सियासी घमासान दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अराजकता का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट समर्थकों के साथ मंगलवार सुबह तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। तभी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने काले झंडे लहराते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गेट के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की हुई। 

धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जमकर प्रहार किए। मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कार्यकर्ताओं को दबंगई का लाइसेंस देने का आरोप मढ़ा। कहा कि अराजकता करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ वह एफआईआर दर्ज कराएंगे। एफआरएच परिसर में हुए घटनाक्रम के बाद मंगलवार की सुबह नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने एसडीएम कार्यालय प्रांगण में समर्थकों के साथ धरना शुरू कर दिया। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष पर विस अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर जुलस प्रदर्शन करते हुए कार्यालय आ धमके।
विज्ञापन


भारी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को देखकर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। नानीसार से पीएसी की प्लाटून मंगा ली गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गेट के अंदर घुसने का प्रयास किया, पुलिस के साथ धक्कामुक्की तक हुई। बाद में वहां से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा का धरना फिर शुरू हुआ। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत पूरी तरह से अराजकता पर उतर आए हैं। विधायकों की खरीद फरोख्त कर फ्लोर टेस्ट जीतने वाले रावत अब फिर से सत्ता मद में चूर हैं और कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रदेश में दबंगई करा रहे हैं।  अराजकता करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ वह एफआईआर दर्ज कराएंगे। 
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल शाही, मोहन नेगी, राजेंद्र जसवाल, विमल भट्ट, पुष्पा भट्ट, रोहित शर्मा, दर्शन बिष्ट, कुंदन लटवाल, धन सिंह बिष्ट, ज्योति शाह मिश्रा, धर्मेंद्र अधिकारी, प्रदीप बिष्ट, हंसादत्त बवाड़ी, चंदन भगत सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।


फूले पुलिस प्रशासन के हाथ पांव 
रानीखेत। बवाल को देखते हुए दूसरे दिन भी पुलिस, प्रशासन और पीएसी के जवान एसडीएम कार्यालय परिसर में सुबह से ही तैनात रहे। सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की के बाद एक बार फिर से टकराव की आशंका बढ़ने लगी थी, हालांकि मामला किसी तरह शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed