फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Cricketars Won Tournament

रानीखेत क्रिकेटर्स ने जीत जिला स्तरीय सीनियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ranikhet Cricketars Won Tournament
क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पुरस्कारों के साथ। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नरसिंह मैदान में आयोजित सीनियर पुरुष जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट रानीखेत क्रिकेटर्स के नाम रहा। फाइनल में रानीखेत ने बसभीड़ा की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के बैनर तले यहां नर सिंह मैदान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट लीग मुकाबले के फाइनल में रानीखेत क्रिकेटर्स और बसभीड़ा की टीमें आमने सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बसभीड़ा ने 22 ओवर में 87 रन बनाए। रानीखेत की तरफ से सागर रावत ने पांच, विजय सिंह ने चार विकेट झटके। पीछा करने उतरी रानीखेत क्रिकेटर्स की टीम ने सागर रावत के 30, राजेंद्र सिंह के 22 रनों की बदौलत 17वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर कर लिया। भरत अधिकारी और रितिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रानीखेत के सागर रावत को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गाय। वहां पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, उपसचिव धीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, गोविंद सिंह बिष्ट, संजय मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed