{"_id":"62796000dff2920fa426b4d8","slug":"ranikhet-beats-almora-ranikhet-news-hld462091725","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला क्रिकेट ने रानीखेत क्लब ने एक विकेट से दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला क्रिकेट ने रानीखेत क्लब ने एक विकेट से दर्ज की शानदार जीत
अतिथियों के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नरसिंह मैदान में चल रही सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में रानीखेत क्लब की टीम ने अल्मोड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम को एक विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के बैनर तले हुई प्रतियोगिता के दूसरे दिन अल्मोड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 29.5 ओवर में अल्मोड़ा ने सभी विकेट खोकर 153 रन बनाए। ऋषि चिलवाल ने 68 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मुकेश सिंह ने 25 और रमेश ने 18 रनों का योगदान दिया। रानीखेत क्लब के लिए मनन कांडपाल ने चार और हिमांशु तीन विकेट लिए। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्लब के लिए विजय बोरा ने 39 रन और योगेश भंडारी ने 36 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में रानीखेत ने एक विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। अल्मोड़ा के सूरज सिंह ने 4 विकेट, भुवन और रमेश ने 2-2 विकेट लिए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि लघु सिंचाई विभाग के एई मुकुल सती ने मैच का शुभारंभ किया। वहां पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, सदस्य पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, प्रकाश कठायत आदि थे। भरत अधिकारी और रितिक ने निर्णायक और चिराग ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।