फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Randomly parked vehicles are increasing the traffic jam on the road connecting the Income Tax Building office.

Almora News: आयकर भवन कार्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहन बढ़ा रहे हैं जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Randomly parked vehicles are increasing the traffic jam on the road connecting the Income Tax Building office.
अल्मोड़ा। नगर के चर्च के पास से आयकर भवन कार्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। इस कारण मार्ग पर जाम लगता है। इससे आम लोगों के साथ ही आयकर संबंधी कार्यो के लिए कार्यालय आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


मार्ग के दोनों ओर दोपहिया वाहन जगह-जगह बेतरतीब खड़े रहते हैं। इस कारण मार्ग पर दिन में कई बार जाम लगता है। कई बार मार्ग पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या और भी बढ़ जाती है। यह मार्ग पहले से ही संकरा है। उस पर सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग काफी संकरा हो जाता है।
विज्ञापन

चौपहिया वाहनों की आवाजाही के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पास देने में चालकों को काफी दिक्कतें होती हैं। कई बार सुबह स्कूल समय में जाम लगने के कारण विद्यार्थी भी फंस जाते हैं। इस कारण उन्हें विद्यालय पहुंचने में काफी विलंब हो जाता है। स्थानीय निवासी दीपक सिंह भंडारी ने कहा कि मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाया जाना चाहिए। साथ ही मार्ग पर यातायात पुलिस की गश्त भी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed