{"_id":"690e3267835cd3c42d07dcf9","slug":"ramlila-staging-begins-at-dharamghar-almora-news-c-231-1-shld1005-119824-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धरमघर में रामलीला मंचन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धरमघर में रामलीला मंचन शुरू
Fri, 07 Nov 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर/धरमघर/कांडा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला मंचन की धूम है। धरमघर में रामलीला मंचन का आगाज हो गया है। कांडा में सीता स्वयंवर और किड़ई-पचार में बाली-सुग्रीव युद्ध का मंचन हुआ। बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। धरमघर में रामलीला मंचन का यह 50वां साल है।
बृहस्पतिवार की रात को चुचेर की ग्राम प्रधान दीपा कोरंगा ने रामलीला का शुभारंभ किया। पहले दिन की लीला में नट-नटी संवाद, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण का ब्रह्मा से वरदान मांगना, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म तक के प्रसंगों का मंचन किया गया।
नटी की भूमिका में अंजलि कार्की, रावण की विनोद जोशी, विभीषण की धीरज महर और कुंभकर्ण की भूमिका में विनोद थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर पंचपाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन प्रदीप जोशी ने किया। इस मौके पर नंदन पांगती, भजन उप्रेती, पंकज, गंगा सिंह पांगती, ईश्वरी दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनरल बीसी जोशी स्टेडियम किड़ई-पचार में चल रही रामलीला में राम-हनुमान, राम-सुग्रीव संवाद, बाली-सुग्रीव युद्ध, बाली वध, सुग्रीव राज्याभिषेक आदि का मंचन किया गया। बाली की भूमिका टेक चंद्र पांडेय, सुग्रीव की लक्ष्मीकांत पांडेय ने निभाई।
कांडा की रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर, राम का शिव धनुष तोड़ना, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। संयोजक बीरेंद्र नगरकोटी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग रामलीला का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।