{"_id":"581e1de74f1c1bad314390f9","slug":"ramlila-staged-starting-with-the-birth-of-rama-birkm","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्म के साथ बिरखम में रामलीला मंचन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जन्म के साथ बिरखम में रामलीला मंचन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
रामलीला का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती तहसील के बिरखम कस्बे में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन श्री राम स्तुति, वंदना, नटी सूत्रधार प्रसंग, शिव भक्ति, असुर अत्याचार, देवगण वंदना, दशरथ दरबार, पुत्रेष्ठि यज्ञ, राम जन्म, सीता जन्म, जनक दरबार आदि प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन
उधर धौलादेवी ब्लॉक के खोला में सीता स्वयंवर का मंचन देखने लोगों की भीड़ उमड़ी। बिरखम में रामलीला में हर सिंह धानक ने राजा दशरथ के पात्र का भावपूर्ण अभिनय किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुंवर नेगी, व्यवस्थापक दीवान नेगी, सचिव धन सिंह, महावीर बोरा, कोषाध्यक्ष डुंगर सिंह बोरा, किशन सिंह क्वेराली, बची सिंह क्वेराली, अमर सिंह बोरा, सोनू बोरा, हेम सनवाल आदि थे।
विज्ञापन
हारमोनियम पर नैन सिंह नेगी, तबले पर प्रकाश नेगी ने संगत दी। उधर धौलादेवी ब्लॉक के खोला में रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, रावण-वाणासुर संवाद, राम द्वारा धनुष तोड़ना, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम-सीता विवाह का मंचन हुआ। गोकुल गैड़ा ने जनक, महेंद्र गैड़ा ने लक्ष्मण, बलवंत गैड़ा ने परशुराम, बची सिंह गैड़ा ने वाणासुर, अर्जुन बनौला ने सुनैना का अभिनय किया।
विज्ञापन