{"_id":"5803bfa04f1c1bd875292129","slug":"ramlila-staged-dulcina-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलछीना में रामलीला मंचन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलछीना में रामलीला मंचन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना में रामलीला का शुभारंभ करते जिलाधिकारी सविन बंसल।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भैंसिया छाना विकासखंड के तहत धौलछीना में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। रामलीला का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
रामलीला के पहले दिन नारद मोह, रावण तपस्या, रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, राम जन्म सीता जन्म आदि के प्रसंग मंचित किए गए। इससे पहले डीएम सविन बंसल ने दीप जलाकर कर रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला से सच्चाई पर चलने की सीख मिलती है।
विज्ञापन
भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सभी को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने रामलीला कमेटी की व्यवस्थाओं और पात्रों की सराहना की। जिलाधिकारी ने देर रात तक रामलीला का मंचन देखा। कमेटी के अध्यक्ष खड़क सिंह मेहरा ने डीएम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक दरबान सिंह रावत ने मुख्य अतिथि को सम्मान पत्र भेंट किया। इस अवसर पर डीएम ने कई पात्रों को अपनी ओर से पुरस्कार और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।
विज्ञापन