फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramlila Smile at various places after the rain stops

बारिश थमने के बाद विभिन्न स्थानों पर रामलीला की धूम

Mon, 25 Sep 2017 10:33 PM IST
almora
almora Updated Mon, 25 Sep 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Smile at various places after the rain stops
अल्मोड़ा के कर्नाटकखोला में आयोजित रामलीला का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

बारिश थमने के बाद विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन शुरू हो गया। नगर में धारानौला, एनटीडी, राजपुरा, सरकार की आली में भी रामलीला मंचन प्रारंभ हो गया है। एनटीडी, धारानौल, राजपुरा में रामलीला के पहले दिन राम जन्म, सीता जन्म, नारद मोह, रावण अत्याचार आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। 

विज्ञापन


एनटीडी में रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि रंगकर्मी सुनील कपूर ने किया। यहां कमेटी के राजू बिष्ट, भुवन तिवारी, सौरभ वर्मा, गिरीश धवन, पंकज कांडपाल, सभासद मुकेश नेगी, धर्मेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।  धारानौला की रामलीला में राम जन्म सीता जन्म, ताड़िका वध आदि प्रसंग मंचित हुए। मुख्य अतिथि अरुण वर्मा और विशिष्ट अतिथि दीपक उप्रेती थे। इस मौके पर अमनराथ नेगी, मनोज सनवाल, राजेंद्र पांडे, दिनेश जोशी, हर्षित मनराल, दीपक गुररुानी, भास्कर पांडे आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन


राजपुरा में रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने किया। यहां राम जन्म,  सीता जन्म आदि प्रसंग मंचित किए गए। कमेटी के अध्यक्ष सचिन आर्या, संयोजक किशन लाल आदि उपस्थित थे। हुक्का क्लब में दशरथ-विश्वामित्र संवाद, ताड़िका, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन के प्रसंग हुए। सरकार की आली में गत रात परशुराम लक्ष्मण संवाद, सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। कर्नाटक खोला में दूसरे दिन रामलीला का उद्घाटन अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद बगडवाल ने किया। उन्होंने कमेटी के प्रयासों को सराहा और कहा कि अस्सी फीसदी बालिका कलाकारों द्वारा रामलीला में प्रतिभाग करना उल्लेखनीय है। गत रात दशरथ-विश्वामित्र संवाद, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन, ताड़िका वध, मारीच सुबाहु बध का मंचन हुआ। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक आदि मौजूद थे। नंदादेवी में भी रामलीला देखने काफी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed