{"_id":"6a29b9626a47c14b9706754a","slug":"ramlila-festival-kicks-off-with-the-shri-ram-rath-yatra-invitation-extended-to-local-residents-almora-news-c-232-1-alm1019-144611-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: श्रीराम रथ यात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज, क्षेत्रवासियों को दिया आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: श्रीराम रथ यात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज, क्षेत्रवासियों को दिया आमंत्रण
Thu, 11 Jun 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मां भगवती मंदिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक सेवा समिति कांडे की ओर से आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव से पहले बुधवार को भव्य श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
श्रीराम रथ यात्रा देवी मंदिर कांडे से शुरू हुई जो गोदी, मोहणी, सुनाडी, द्वाराहाट, नागार्जुन मंदिर और सुरईखेत होते हुए वापस देवी मंदिर कांडे पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित राम परिवार की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
पारंपरिक वेशभूषा में मातृशक्ति और क्षेत्र के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु त्रिमूर्ति चौक भी पहुंचे जहां क्षेत्र की तीन प्रमुख विभूतियों मदन मोहन उपाध्याय, हरिदत्त कांडपाल और बिपिन त्रिपाठी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
इसके बाद रथ यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को 11 जून से 20 जून तक प्रतिदिन शाम आठ बजे से भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
21 जून को हवन-पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बाद विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया। रथ यात्रा में ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र कांडपाल, मोहन चंद्र कांडपाल, रमेश चंद्र कांडपाल, गिरीश कांडपाल, खीमानन्द कांडपाल आदि रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल शाही, आशुतोष शाही, उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह रौतेला, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील कांडपाल आदि मौजूद रहे।