{"_id":"68f287f7da09c6cc120ead23","slug":"ramlila-concludes-with-the-killing-of-ravana-and-the-coronation-of-ram-almora-news-c-231-1-shld1005-119371-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न
Fri, 17 Oct 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। टीट बाजार में कत्यूर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का समापन हो गया है। अंतिम दिवस रावण वध और राम राज्याभिषेक के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
बृहस्पतिवार की रात अहिरावण के राम और लक्ष्मण का अपहरण करने से मंचन शुरू हुआ। अहिरावण वध, राम-रावण युद्ध, रावण वध, विभीषण का राज्याभिषेक, राम, लक्ष्मण, सीता की अयोध्या वापसी और राम राज्याभिषेक के दृश्यों का मंचन किया गया। कमेटी के संरक्षक/पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने दर्शकों का आभार जताया। मंचन में अहिरावण की भूमिका जितेंद्र पंत, रावण की दीपक गोस्वामी, राम की योगेश, लक्ष्मण की शिवम, सीता की मानक, भरत की युवराज राज, शत्रुघ्न की भावेश और हनुमान की भूमिका विनय लोहनी ने निभाई। इस मौके पर पूर्व व्यवस्थापक दयाल गिरि, अध्यक्ष भुवन पाठक, उद्घोषक नंदन अल्मिया, व्यवस्थापक संजय फर्स्वाण, निदेशक नीरज पंत, कोषाध्यक्ष पुष्कर रावत, संगीतकार अशोक रावत, दलीप भाकुनी, दिग्विजय फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।