{"_id":"5bd5f755bdec226985591ff9","slug":"ramlila-celebrations-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला समारोह जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला समारोह जारी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट की रामलीला में रावण को दुखड़ा सुनाती सूर्पणखा।
- फोटो : अमर उजाला
चिलियानौला के शिव मंदिर प्रांगण में रामलीला समारोह जारी है। शनिवार की रात्रि वहां दशरथ मरण, भरत मिलाप, केवट मिलन सहित तमाम दृश्यों का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन
ठंड के बावजूद रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। उधर, द्वाराहाट में आदर्श रामलीला कमेटी विजय चौक की ओर से रामलीला जारी है। छठे दिन सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, सीता हरण, जटायु मरण सहित तमाम दृश्यों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। सूर्पणखा बने हेम चंद्र ने लटकों झटकों से समा बांध दिया। खर-दूषण का किरदार सुरेंद्र सिंह, जगत सिंह ने, रावण का किरदार दान सिंह राणा ने निभाया। जबकि राहुल भट्ट राम, विवेक लक्षमण और विजय ने सीता की भूमिका निभाई।
विज्ञापन