फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rama killed Ravana

Almora News: राम ने किया रावण का वध

Mon, 12 Jan 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rama killed Ravana
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रामलीला का समापन हो गया है। सोमवार को रामदल और रावण सेना में भीषण युद्ध के बाद लंकेश के वध का मंचन किया गया। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


रामलीला का शुभारंभ डॉ. नीरज शर्मा चचरोटी और दीपक भट्ट ने किया। राम की भूमिका नैना मयाल, लक्ष्मण की साक्षी भिरकनी, हनुमान की हीरा सिंह बंगारी, रावण की कुंदन महेता, अहिरावण की प्रियांशु बंगारी और मकरध्वज की सचिन ने निभाई। रामलीला समिति ने पात्रों और कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिह्न, रामलीला की किताब और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान रामलीला समिति अध्यक्ष मीनाक्षी देवी बंगारी, रूपेंद्र सिंह पालीवाल, पुष्कर सिंह बंगारी, राजेंद्र सिंह बंगारी, बच्चन सिंह बंगारी, महेंद्र सिंह बंगारी, खुशहाल सिंह बंगारी, कैलाश ढौडियाल, मधुली देवी भिरकनी, हंसी देवी सजवान आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed