फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ram Singh Dhauni Rememberd on Annivarsary

फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का नाम राम सिंह धौनी के नाम पर रखा जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ram Singh Dhauni Rememberd on Annivarsary
अल्मोड़ा के सिकुड़ा बैंड स्थित राम सिंह धौनी पार्क में धौनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करत? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सालम समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। धारानौला जिला पंचायत परिसर स्थित धौनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने लोधिया में निर्माणाधीन फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का नाम राम सिंह धौनी के नाम पर रखने व धौनी की जयंती और पुण्यतिथि सरकारी स्तर पर मनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि धौनी के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जीसी दुर्गापाल थे। अध्यक्षता समिति संरक्षक गोविंद लाल वर्मा और संचालन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल मेहरा, उपाध्यक्ष लोकमणि भट्ट, महासचिव अमरनाथ सिंह रजवार, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, विनोद जोशी आदि थे।
विज्ञापन

इधर स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से सिकुड़ा बैंड स्थित राम सिंह धौनी पार्क में जयंती मनाई गई। धौनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कोषाध्यक्ष भगवती परिहार ने कहा कि धौनी ने लोगों में आजादी की अलख जगाई। धौनी की एकमात्र संतान हरिप्रिया नेगी के पुत्र भूपेंद्र नेगी ने पौधार मार्ग की नाम राम सिंह धौनी के नाम पर रखने की मांग की। ट्रस्ट ने बल्ढौटी कुष्ठ पुनर्वास केंद्र में कुष्ठ रोगियों को फल बांटे। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीसी जोशी, संप्रेक्षक बीबी तिवारी, उपाध्यक्ष जीसी जोशी, सुनीता बिष्ट, रुचि बिष्ट, पूरन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तल्ला बिनौला में भी धौनी को याद किया
जैंती (अल्मोड़ा)। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिदूत राम सिंह धौनी की जयंती पैतृक गांव तल्ला बिनौला में धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीणों ने धौनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। धौनी के पौत्र जगदीश सिंह धौनी ने कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले धौनी के गांव के किसी ने सुध नहीं ली। गांव में उनकी प्रतिमा जल्द लगाई जाए। वहां पर उम्मेद धौनी, नंदन धौनी, पूर्व प्रधान भागीरथी देवी, प्रधान किशन राम आदि थे।

अल्मोड़ा के  जिला पंचायत परिसर स्थित धौनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते सालम समिति के पदा?

अल्मोड़ा के जिला पंचायत परिसर स्थित धौनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते सालम समिति के पदा?- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed