फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   raksha bandhan 2023 Rakhi will be prepared from scorpion grass women will get employment Almora uttarakhand

Raksha Bandhan 2023: बिच्छू घास से तैयार की जाएगी राखी, अल्मोड़ा की महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 31 Jul 2023 10:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 31 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

बेकार समझे जाने वाला बिच्छू घास महिलाओं के रोजगार का जरिया बनेगा। इसके रेशे से राखी, बैग सहित कई अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। बताया कि प्रशिक्षण 12 दिन तक चलेगा।

विज्ञापन
raksha bandhan 2023 Rakhi will be prepared from scorpion grass women will get employment Almora uttarakhand
द्वाराहाट के बधाण में पिरूल से उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण लेती महिलाएं। संवाद

विस्तार

ॉताड़ीखेत की महिलाएं बिच्छू घास के रेशे से राखी, बैग सहित अन्य सजावटी सामान तैयार कर आत्मनिर्भर बनेंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका रविवार को शुभारंभ हुआ। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नेचुरल फाइबर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनसीएआर) की ओर से ताड़ीखेत विकासखंड सभागार में 20 महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू हुआ।

विज्ञापन


एनसीएआर के डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि बेकार समझे जाने वाला बिच्छू घास महिलाओं के रोजगार का जरिया बनेगा। इसके रेशे से राखी, बैग सहित कई अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। बताया कि प्रशिक्षण 12 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। इस मौके पर आरके मिश्रा, राजू तालुकदा, संदीप सिंह, सुनील जोशी, गोपाल डंगवाल, सुरेश बिष्ट, हेमा बिष्ट सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tomato Prices:  फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल, यहां देखिए रेट लिस्ट

द्वाराहाट में महिलाएं पिरूल से बनाएंगी सजावटी सामान
तहसील क्षेत्र के बधाण गांव में नंदी देवी सेवा समिति नागार्जुन और जिला उद्योग केंद्र की ओर से दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के मोहित उप्रेती ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि पिरूल वुमन के नाम से प्रसिद्ध मंजू आर साह ने महिलाओं से कहा कि पिरूल से कई सजावटी सामान तैयार किया जा सकता है। इससे जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान हेमा कुवार्बी, निदेशक कृष्णानंद उप्रेती, गौरव चौधरी, संजय मठपाल, प्रीति पंत शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed