फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rajnath Singh Adressed Almora People

राजनाथ सिंह ने अल्मोड़ा की जनसभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh Adressed Almora People
अल्मोड़ा के दन्यां में जनसभा को संबोधित करते भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/गंगोलीहाट। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश और प्रदेश को लूटने का काम किया है। उत्तराखंड राज्य तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बनाया और विशेष राज्य का दर्जा दिया। आज मोदी सरकार राज्य को विकसित करने के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर इसका विकास किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जागेश्वर विधानसभा के दन्या कस्बे में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं किया है जबकि भाजपा पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री का चेहरा बना चुकी है। कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है कि पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए। यह भाजपा का अंदरूनी मामला है, हम तीन मुख्यमंत्री बनाएं या 10, इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है। भाजपा ने जनसंघ के वक्त 1951 में कहा था कि जिस दिन पूर्ण बहुमत से सरकार आएगी उस दिन जम्मू कश्मीर से 370 हटा दी जाएगी। भाजपा ने चुटकी बजाकर कश्मीर से 370 हटाई। भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था। आज वहां भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है। राजनाथ सिंह ने वन रैंक वन पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला गैस योजना की खूबियां गिना कर सभी वर्गों को रिझाने की कोशिश की। जनसभा में दिल्ली करोलबाग से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूनम पालीवाल, ललित लटवाल आदि मौजूद रहे। जीआईसी गंगोलीहाट में भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा के समर्थन में हुई जनसभा में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर वार
-राजनाथ सिंह ने कहा कि अपने प्रधानमंत्रित्व काल में राजीव गांधी कहते थे कि सरकार जो भी पैसा विकास के लिए देती है, उसका 85 फीसदी हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है। 15 फीसदी ही वहां तक पहुंच पाता था। भाजपा की सरकार में सारा पैसा विकास कार्यों में लगाया जाता है।
-राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश स्तर के मंत्रियों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उनमें से कई जेल भी गए हैं जबकि भाजपा के एक भी नेता पर कोई आरोप नहीं है।
-राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेसी पूरे देश से साफ हो चुकी है। कभी-कभी उत्तराखंड के लोग कांग्रेस को वोट दे देते हैं इस बार उत्तराखंड से भी यहां के विकास के लिए कांग्रेस का सफाया करना है। भाजपा प्रत्याशी फकीर राम ने कहा कि वह नेता नहीं बल्कि सेवक और चौकीदार बनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं।
हमारा पुष्कर फ्लावर भी है, फायर भी: राजनाथ
अल्मोड़ा। राजनाथ सिंह का कहना था कि दिसंबर में रिलीज हुई पुष्पा फिल्म में इसका किरदार कहता है कि पुष्पा नाम सुन के फ्लावर मत समझ लेना। यह फायर है। राजनाथ ने कहा कि हमारा पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी है। कहा कि धामी ने छह माह में जितने काम किए कोई सीएम नहीं कर सकता। कम समय मे ही वह सबके चहेते बन गए। संवाद

सुभाष पांडे मंच से कह गए अपनी व्यथा
अल्मोड़ा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने से पहले कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव हारे सुभाष पांडेय को जब मंच मिला तो वह अपनी व्यथा कहने से नहीं रुक पाए। उनका कहना था टिकट कटने से उनके साथ अन्याय हुआ। पिछले चुनाव में वह 200 वोट से चुनाव हारे। इस बार 2000 वोट से जितने का लक्ष्य रखा था। निर्दलीय भी चुनाव लड़ते तो अपने समर्थकों के दम पर चुनाव जीत जाते लेकिन भाजपा उनका परिवार है और वह परिवार से अलग नहीं रह सकते। वे पार्टी प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा के साथ हैं और उन्हें चुनाव जिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed