फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rajinikanth reached Yogada Ashram

महावतार बाबा में अगाध श्रद्धा ही रजनीकांत को खींच लाई योगदा आश्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth reached Yogada Ashram
कुकूछिना में चाय की दुकान पर बैठे रजनीकांत। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सिने अभिनेता रजनीकांत का द्वाराहाट योगदा आश्रम गहरा नाता रहा है। उनकी महावतार बाबा में अगाध श्रद्धा है। यही श्रद्धा फिल्म अभिनेता को बदरीनाथ, केदारनाथ के बाद योगदा आश्रम खींच लाई। आध्यात्मिक शांति के लिए वह हर साल यहां आकर कुछ समय बिताते हैं और ध्यान करते हैं।
विज्ञापन

सिने अभिनेता रजनीकांत महावतार बाबा की फोटो मात्र से ही खासे प्रभावित हो गए थे। बताते हैं कि दक्षिण भारत में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बाबा जी की फोटो देखते ही उनकी आध्यात्मिक प्रवृतियां जाग उठी थीं। उस समय तक वह बाबा जी के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे।
विज्ञापन

2002 में पहली बार अभिनेता रजनीकांत यहां योगदा आश्रम पहुंचे। आश्रम के तत्कालीन संचालक स्वामी नित्यानंद गिरि महाराज से उनकी मुलाकात हुई। महाराज ने रजनीकांत को बाबा जी और योगानंद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद पांडवखोली स्थित महावतार बाबा की गुफा दिखाई। यहां उन्हें क्रिया योग की दीक्षा भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ, बदरीनाथ आदि मंदिरों में दर्शन के बाद वह द्वाराहाट पहुंचे। वह पिछले वर्ष भी द्वाराहाट आ चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद रजनीकांत अपनी पुत्री और मित्रों के सांथ सीधे योगदा आश्रम गए। उन्होंने योगदा आश्रम में एक घंटा ध्यान किया। उसके बाद वह अपने मित्र ग्राम कौंला में गुरुशरणम चले गए। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

बृृहस्पतिवार की सुबह 7:30 बजे वह अपनी पुत्री ऐश्वर्या और मित्रों के सांथ योगदा आश्रम पहुंचे। उन्होंने योगदा आश्रम में लाइब्रेरी, कृष्ण मंदिर आदि स्थानों का भ्रमण किया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद वह कुकूछीना से पांच किमी की पैदल यात्रा कर पांडवखोली स्थित महावतार बाबाजी की गुफा पहुंचे। गुफा के दर्शन के बाद उन्होंने कुछ समय वहां भी ध्यान किया। वहां से लौटकर वह योगदा आश्रम पहुंचे और दिन का भोजन कर अपरान्ह 2.30 बज रानीखेत होते हुए नैनीताल को रवाना हो गए। व्यक्तिगत कार्यक्रम बताते हुए उन्होंने मीडिया से दूरियां बनाए

पहाड़ की वादियों का लुत्फ उठाते रजनीकांत। अमर उजाला

पहाड़ की वादियों का लुत्फ उठाते रजनीकांत। अमर उजाला- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed