फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   rain Creates Havoc

बारिश और भूस्खलन से सकनियाकोट गांव में हुई काफी क्षति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
rain Creates Havoc
दाड़िमखोला-सकनियाकोट में बारिश से क्षतिग्रस्त आंगन और शौचालय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से दाड़िमखोला-सकनियाकोट सड़क में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से सकनियाकोट गांव में काफी क्षति पहुंची है। दो मकानों में दरारें आ गई हैं। इन मकानों को खाली करवाकर दोनों परिवारों को पड़ोसियों के यहां शिफ्ट किया गया है। वहीं, छह मकानों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पानी का नौला मलबे से पट गया है और पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

बारिश के बाद हुए भूस्खलन से दाड़िमखोला-सकनियाकोट सड़क के ऊपर सकनियाकोट गांव में हेमा देवी और बहादुर सिंह के मकानों में दरारें आ गई है। इन दोनों मकानों को खाली करवा दिया गया है और इन परिवारों ने पड़ोसियों के यहां शरण ले रखी है। वहीं, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के मकान के आंगन ध्वस्त हो गए हैं। शौचालयों को भी क्षति पहुंची है। भूस्खलन से आवासीय मकानों को खतरा हो गया है। पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसीलदार सोमेश्वर खुशबु आर्या, जिला पंचायत सदस्य और भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, पीएमजीएसवाई के एई संजय पांडे, जेई हरीश मर्तोलिया, पटवारी पूजा कनवाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि हेमा देवी और बहादुर सिंह के परिवार को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। इधर, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने प्रशासन से सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग उठाई है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त करने और नौले में आए मलबे को हटाकर सफाई करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed