फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rail Line Between Almora Kathgodam

काठगोदाम से अल्मोड़ा तक रेल लाइन बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rail Line Between Almora Kathgodam
अल्मोड़ा के पुराने कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत्त केंद्रीयकर्मी। संवाद न्यूज ए? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने काठगोदाम से अल्मोड़ा तक रेललाइन बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। अब तक 500 से अधिक लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। समिति की पुरातन कलक्ट्रेट के बहुउद्देश्यीय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने रेल लाइन जल्द बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर में पेयजल लाइनें नालियों से होकर गुजर रही है, इससे लोगों के घरों में पानी के साथ गंदगी भी पहुंच रही है। जल संस्थान को इस पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए। शिखर तिराहे और अन्य स्थानों पर पार्किंग स्थल होने के बाद भी छोड़े बड़े वाहन सड़क में दोनों तरफ बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर के पटाल बाजार में वाहन धड़ल्ले से चलते हैं। बारिश में टूटे पटाल के नीचे का गंदा पानी राहगीरों पर पड़ता है, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पटाल बाजार में दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कार्यालय नगर से काफी दूर होने के कारण वहां आने जाने में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। माह में दो या तीन बार डीएम पुरातन कलक्ट्रेट में आकर लोगों के ज्ञापन स्वीकार करें ताकि लोगों को परेशानियों से न जूझना पड़े। अध्यक्षता टीएस कड़ाकोटी और संचालन सचिव महेश चंद्र आर्या ने किया। वहां पर नवीन जोशी, महेश आर्या, गंगा फर्त्याल, विनोद पंत, पूरन जोशी, मनोहर नेगी, पीएस मेहरा, एमडी कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed