{"_id":"574343654f1c1b78186915d3","slug":"rahsha-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा पेंशन अदालत शुरू, पहले दिन पहुंचे 500 पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा पेंशन अदालत शुरू, पहले दिन पहुंचे 500 पेंशनर
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में रक्षा पेंशन का उद्घाटन करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक पेंशन इलाहाबाद की ओर से आयोजित रक्षा पेंशन अदालत का उद्घाटन करते हुए रक्षा लेखा महानियंत्रक शोभना जोशी ने कहा कि रक्षा पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग हर संभव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर महत्वाकांक्षी संगम प्रोजेक्ट के तहत 16 लाख से अधिक संशोधित और नए पीपीओ जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया योजना में शामिल होने के बाद पेंशनरों के
विज्ञापन
पीपीओ गुम होने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। पहले दिन पांच सौ से अधिक रक्षा पेंशनर पहुंचे।
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सहयोग से यहां दिवान सिंह हाल में दो दिवसीय रक्षा पेंशन अदालत का शुभारंभ रक्षा लेखा महानियंत्रक शोभना जोशी, चीफ ऑफ स्टाफ उत्तर भारत एरिया मे. जनरल आरके भारद्वाज, केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार, प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा आरएस राणा ने दीप जलाकर किया। अधिक से अधिक पेंशनरों से पहुंचकर इस अदालत का लाभ उठाने की अपील की। रक्षा लेखा महानियंत्रक शोभना जोशी ने कहा कि सरकार के निर्देश पर वन रैंक, वन पेंशन के अंतर्गत 85 फीसदी पेंशनरों के पेंशन रिवाइज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
चीफ ऑफ स्टाफ मे. जनरल आरके भारद्वाज ने कहा कि इस तरह की अदालतों के माध्यम से रक्षा पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण होगा। भविष्य में भी इस तरह की अदालत आयोजन करने पर जोर दिया। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने भी विचार रखे। पहले दिन 500 से अधिक पेंशनर वहां पहुंचे। अधिकारियों ने सभी की समस्याएं सुनीं और उचित परामर्श दिए। इससे पहले आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत आदि प्रस्तुत किए।
विज्ञापन