{"_id":"6aeb78cb97cad26b4d01482e","slug":"radiologist-at-district-hospital-on-leave-pregnant-women-left-in-the-lurch-as-ultrasound-services-become-unavailable-almora-news-c-232-1-shld1002-150700-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड न होने से भटकीं गर्भवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड न होने से भटकीं गर्भवतियां
Wed, 04 Nov 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर इंतजार करती महिलाएं।
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर रहने के कारण अल्ट्रासाउंड सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। इसके चलते नगर सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचीं गर्भवतियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वे बिना जांच कराए ही लौटने के लिए मजबूर हुईं।
जिला अस्पताल में बुधवार का दिन विशेष रूप से गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड के लिए तय किया गया है। इसी उम्मीद में सुबह से ही हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला और भैंसियाछाना समेत कई दूरस्थ इलाकों से महिलाएं अस्पताल पहुंचने लगी थीं लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं जिससे अल्ट्रासाउंड पूरी तरह बंद थे। डॉक्टर न होने की सूचना से महिलाओं और उनके तीमारदारों में भारी निराशा और नाराजगी देखी गई। जांच न होने के कारण कई महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा तो वहीं कई मजबूर महिलाओं को करीब पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। दूर का सफर तय कर और फिर बेस अस्पताल पहुंचने के कारण महिलाओं को मानसिक और शारीरिक परेशानी उठानी पड़ी।