फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Radio Farmers Day

रेडियो किसान दिवस मनाया

Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

आकाशवाणी अल्मोड़ा की ओर से रेडियो किसान दिवस मनाया गया। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में हुए कार्यक्रम में आकाशवाणी के केंद्र निदेशक सरवत उस्मानी ने कहा कि अच्छे नस्ल के बीजों से उन्नतशील फसलों की पैदावार होगी। उन्होंने कहा कि काश्तकार खेती के पारंपरिक ज्ञान को युवा पीढ़ी के साथ साझा करें।

विज्ञापन


काश्तकारों को रबी की फसल की पैदावार बढ़ाने, सफेद मक्खी के प्रकोप से फसलों को बचाने की जानकारी दी गई। काश्तकार नवीन कुमार टम्टा, हयात सिंह रौतेला, मीरा रौतेला, गोविंद सिंह नयाल, दामोदर भट्ट, अंबा दत्त पांडे, हरीश प्रसाद दोसाद, रमेश भट्ट, केशर सिंह, प्रभाकर सिंह भाकुनी ने वैज्ञानिकों के समक्ष खेती से संबंधित समस्याएं रखी।
विज्ञापन


 वैज्ञानिक डा. पीके मिश्रा, डा. बीएम पांडे, डा. केके मिश्रा, डा. निर्मल चंद्रा, टीपीएस पाल ने किसानों के सवालों के जवाब दिए। विमला बोरा और साथी कलाकारों ने छपेली आदि नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी संजय जोशी ने सभी का आभार जताया। संचालन उद्घोषक संतोष चंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व आकाशवाणी के केंद्र निदेशक उस्मानी और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रभारी निदेशक जेके बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान द्वारा कृषि कार्यों की उपलब्धियों पर वृतचित्र प्रदर्शित किया।


इस मौके पर पूर्व सहायक निदेशक एमएस बृजवाल, राजीव सक्सेना, सुलभ बरनवाल, चंदन बोरा, मनोज बोरा, अनिमेश अग्रवाल, एलएम चौबे, मुकेश कुमार, आरएस टोलिया, एलएम जोशी, एसके पांडे, बसंत सिंह, चांद किरन, धारा दत्त, पूरन सिंह मेहता, चंद्रबल्लभ तिवारी, हर्षवर्धन दोसाल, सुंदर राम, सुंदर मेहता, मुन्ना लाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed