फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Quiz won the Inter College Panuwanaula

क्विज में जीता इंटर कालेज पनुवानौला

Mon, 04 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 04 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Quiz won the Inter College Panuwanaula

संवेदना जनसेवा एवं समाजोत्थान समिति की ओर से जीआईसी पेटशाल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में इंटर कालेज पनुवानौला ने पहला, इंटर कालेज चितई ने दूसरा, जीआईसी पेटशाल ने तृतीय स्थान पाया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैंसियाछाना के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर बनकोटी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति, समसामयिक घटनाओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी करें। मेहनत से लक्ष्य प्राप्त कर आगे बढ़ें। प्रतियोगिता में जीआईसी पेटशाल, बाड़ेछीना, नगरखान, जीजीआईसी बाड़ेछीना, इंटर कालेज चितई, गांधी इंटर कालेज पनुवानौला, जागनाथ इंटर कालेज शौकियाथल, हाईस्कूल धनियान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जीआईसी पेटशाल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। संवेदना जन सेवा एवं समाजोत्थान समिति के सचिव भीम सिंह बगड़वाल ने सभी का आभार जताया। डा. महेंद्र सिंह महरा ‘मधु’, नीरज पंत, मनोज बिष्ट ने संचालन किया। वहां प्रधानाचार्य बसंत राम आर्य, भाष्कर पांडे, जमन सिंह देवड़ी, मनोज बिष्ट, शिव सिंह गैड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मोहन मिश्रा, गोविंद देवड़ी, डा. रमेश लोहुमी, मुकेश तिवारी, नीरज पंत, नरेंद्र बगड़वाल, शंभू दत्त जोशी, केसी पांडे, नीरज पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed