{"_id":"6a245af0466bdd38b409b86f","slug":"questions-raised-on-the-quality-of-asphalting-even-the-laid-asphalt-was-uprooted-almora-news-c-231-1-shld1005-125530-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, बिछा डामर भी उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, बिछा डामर भी उखाड़ा
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी-सौंग-मुनार सड़क पर चल रहे डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए सड़क पर किया गया डामर उखाड़ दिया और विभाग से शिकायत की। पीएमजीएसवाई के ईई ने निरीक्षण के बाद काम रोकने के निर्देश दिए हैं।
18 किमी सड़क में इन दिनों डामरीकरण किया जा रहा है। 12 किमी सड़क पर डामर किया जा चुका है। शेष छह किमी में इन दिनों काम हो रहा है। विगत दिनों दुलम क्षेत्र के कुछ युवाओं ने मिट्टी में डामर बिछाने का आरोप लगाया। उन्होंने सड़क पर किए गए डामर को उखाड़ते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दिया।
दुलम गांव निवासी सुरेंद्र, रघु, मुन्ना, दरवान सिंह, राजेंद्र, धीरज आदि ने कहा कि पूर्व में भी सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण पर सवाल उठ चुके हैं। एक बार विधायक के निर्देश पर पैरापिट तोड़कर दोबारा काम कराया गया था।
विज्ञापन
उनका कहना है कि गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत पर विभाग ने पूर्व में पैराफिट भी तोड़े थे। ग्रामीणों ने कार्य कर रहे श्रमिकों पर भी गालीगलौज करने के आरोप लगाए।
कोट
ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। ठेकेदार को काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं जिस स्थान पर डामर उखाड़ा गया है वहां नए सिरे से डामरीकरण किया जाएगा। अंबरीश रावत, ईई, पीएमजीएसवाई