फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PWD Ministrial Asociation in Ranikhet

Almora News: कंप्यूटर ऑपरेटर को नियमित किया जाए

Tue, 06 Jun 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 06 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
PWD Ministrial Asociation in Ranikhet
लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अधिवेशन का उद्घाटन करते अतिथि। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जिला शाखा के 11वें अधिवेशन में पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, संघ का भवन बनाने, कंप्यूटर ऑपरेटर को नियमित करने और कर्मिकों के संबद्धीकरण की मांग की। वक्ताओं ने सरकारी आवासों की मरम्मत कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

यहां मालरोड में आयोजित अधिवेशन के मुख्य अतिथि विभाग के मुख्य अभियंता ओमप्रकाश थे। उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की समस्याओं का हरसंभव निराकरण किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि ई-ऑफिस पद्धति से कार्य शुरू हो गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रमुख अभियंता स्तर से विशेष प्रशिक्षण दिलाने की जरूरत है। कुमाऊं क्षेत्र में स्टाफ कम ज्यादा है। समस्या से जूझ रहे कर्मचारियों के स्थानांतरण समेत स्वैच्छिक स्थानांतरण की सुविधा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

सीई ओमप्रकाश ने बताया कि आवासों की मरम्मत के लिए पहले शासन से बजट स्वीकृत हुआ था। शेष आवासों को भी प्रस्ताव मिलने पर सुधारा जाएगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट, प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष ढौंडियाल, प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी, जिलाध्यक्ष टीका सिंह खोलिया, क्षेत्रीय महामंत्री कंचन आया, जिला सचिव दीप चंद्र तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed