फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pushti devi Temple in almora

Almora News: भक्तों को तीन रूपों में दर्शन देती हैं मां पुष्टि देवी

Fri, 04 Apr 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pushti devi Temple in almora
 जागेश्वरधाम में स्थापित मां पुष्टि देवी की मूर्ति। संवाद - फोटो : samvad
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वरधाम मंदिर समूहों के बीच स्थित मां पुष्टि देवी मंदिर भी अटूट आस्था का केंद्र है। लोक मान्यता है कि यहां सच्चे भक्तों को एक दिन में मां पुष्टि देवी तीन रूपों में दर्शन देती है।
विज्ञापन

हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्रों में यहां मां पुष्टि देवी की भी विशेष पूजा-अर्चना होती है। इस पौराणिक मंदिर में प्राचीनकाल से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला चला आ रहा है। इसका वर्णन मत्स्य पुराण के तेरहवें अध्याय के श्लोकों में वर्णित है। वहीं पद्म पुराण और देवी भागवत में भी वर्णन मिलता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि जागेश्वरधाम में स्थापित पुष्टि देवी सच्चे भक्तों को दिन में तीन रूपों में दर्शन देती है यानी सुबह लक्ष्मी, दोपहर पार्वती और शाम को सरस्वती के रूप में भक्तों को उसके दर्शन होते हैं। पुजारी पंडित कमल भट्ट बताते हैं कि जागेश्वर में मां पुष्टि देवी प्रत्यक्ष रूप से विराजमान रहती हैं और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed