फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pumps remained closed for one and a half hours in Kosi, drinking water supply stopped in many areas of the city.

Almora News: कोसी में डेढ़ घंटे बंद रहे पंप, नगर के कई क्षेत्रों में ठप रही पेयजल आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pumps remained closed for one and a half hours in Kosi, drinking water supply stopped in many areas of the city.

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिजली कटौती के कारण कोसी पंपिंग स्टेशन पर डेढ़ घंटे पंपिंग ठप रही। इससे नगर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही। नगर के कई हिस्सों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को तड़के बिजली गुल होने से तीन बजे से कोसी पंपिंग स्टेशन पर पंपों का संचालन ठप हो गया। करीब 4:32 बजे पंपों का संचालन शुरु हुआ। तब जाकर नगर के जलाशयों के लिए पानी आपूर्ति हुई। लेकिन कुछ समय बाद ही फिर बिजली गुल हो गई और पंपों का संचालन बंद हो गया। इससे कई जलाशयों को पानी नहीं मिल पाया। एडम्स जोन से जुड़े माल रोड, पोखरखाली, रानीधारा समेत कई क्षेत्रों में जला पूर्ति ठप रही। छुट्टी के दिन पानी नहीं आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्किट हाउस जलाशय से जुड़े क्षेत्रों में एक घंटा बिलंब से पानी आपूर्ति हुई। लोग पानी का इंतजार करते रहे। इससे उन्हें दिक्कतें हुई। बिजली कटौती से आए दिन लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान उपभोक्ताओं से बिल तो वसूल करता है इसके बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है। किशन सिंह ने कहा कि पेयजल वितरण व्यवस्था दुरस्त रखी जाए।
विज्ञापन

---------
वर्जन
बिजली कटौती से जलाशय को पर्याप्त पानी नहीं मिला। इस कारण कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही। पंपिंग बहाल होने पर संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह मेहता, सहायक अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed