{"_id":"6a036992106422f3d30fdfe2","slug":"pump-operators-strike-ends-drinking-water-supply-to-resume-soon-almora-news-c-232-1-alm1015-143279-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पंप ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त, जल्द सुचारु होगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पंप ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त, जल्द सुचारु होगी पेयजल आपूर्ति
Tue, 12 May 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 12 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जल संस्थान रानीखेत की खीरोघाटी और टोढरा दूनागिरी पेयजल योजनाओं से जुड़े पंप ऑपरेटरों की हड़ताल समझौते के बाद समाप्त हो गई, जिससे पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
सोमवार सायं तिपौला पंपिंग हाउस में अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार राज और तहसीलदार तितिक्षा जोशी के साथ हुई वार्ता में ऑपरेटरों ने रानीखेत के कर्मचारियों के समान मानदेय की मांग की। इस पर सहमति बनी कि उन्हें भी अन्य कर्मचारियों के समान मानदेय दिया जाएगा, जिसके लिए प्रतिदिन आठ घंटे की ड्यूटी करनी होगी। अधिशासी अभियंता ने रात्रि ड्यूटी के दौरान बैठने और ठहरने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल 2026 से लागू होगा और मई 2026 तक उसका भुगतान कर दिया जाएगा। समझौते के बाद ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त कर पेयजल आपूर्ति शुरू करने का निर्णय लिया।
यहां फकीर सिंह बिष्ट, पुष्कर खाती, कैलाश कांडपाल, दर्शन रौतेला, त्रिलोक सिंह मेहरा, कैलाश जोशी, आनंद अधिकारी, लच्छी राम, विजय साह, प्रमोद कुमार, सुंदर सिंह बिष्ट, योगेश नेगी और राकेश साह शामिल थे।