{"_id":"511580b85a0ac2c863041385c0679695","slug":"pujayate-ramyante-where-every-female-deity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजयते यत्र नारी रम्यंते तत्र देवता.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजयते यत्र नारी रम्यंते तत्र देवता.....
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रमों को महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हुई विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता करते हुए डीएम भूपाल सिंह मनराल ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को कहा।
विज्ञापन
विकास भवन में डीएम मनराल ने महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए महिलाओं से समाज के हर काम में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा। प्राधिकरण के सचिव, सीजेएम चंद्रमणि राय ने महिलाओं को कानूनी सुझाव दिए। कन्या भ्रूण हत्या, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुप्रथा का प्रतिकार करने को कहा। सिविल जज जूनियर डिवीजन नेहा कुशवाहा ने महिलाओं के सुरक्षा, घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे मेें बताया। संचालन दीप चंद्र जोशी ने किया। वहां सहायक दुग्ध निदेशक निर्भय नारायण सिंह, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी लीला देवी, प्रधान दुग्ध संघ अल्मोड़ा जीके कांडपाल, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, उवेश अहमद, कुंदन नेगी, शैलेंद्र कुमार, गोविंद सिंह थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए एएनएम कमला आर्या, चंद्रा पाठक, आशा कार्यकत्री सीमा आदि को सम्मानित किया। कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है पूजयते यत्र नारी रम्यंते तत्र देवता...। एसीएमओ डा. केके सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। महिलाओें के प्रति अच्छी सोच विकसित करने की जरूरत है। कार्यक्रम प्रबंधक मनोज पुरोहित ने संचालन किया। वहां वित्त प्रबंधक अनूप कांडपाल, नवीन शाही, गिरीश पाठक थे।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला कार्यालय में मुख्य अतिथि रणजीत बोरा ने कहा कि महिला सुरक्षा अधिनियमों की जानकारी रखने वाली महिला का कोई उत्पीड़न नहीं कर सकता। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शारदा परिहार ने अध्यक्षता, संचालन हंसी नेगी ने किया। वहां ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख सुनीता टम्टा, सरोज चौहान, इंद्रा जोशी, कविता जोशी, ललिता, ललिता, कमला भैसोड़ा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ममता रावल, चंद्रा उपाध्याय, मंजू गढ़िया, कमला कांडपाल थे।