{"_id":"5779576c4f1c1b6c697fa04a","slug":"public-campaign-will-run-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड समेत देशभर में चलेगा जनअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड समेत देशभर में चलेगा जनअभियान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन के नेता और उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा है कि उत्तराखंड समेत देशभर में शराबबंदी के लिए जनअभियान चलाया जाएगा। गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में हुई जनांदोलनों के राष्ट्रीय समन्वयक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली से लौटे तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में नशे को बढ़ावा देने वाली सरकारों, राजनीतिक दलों का विरोध करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में उत्तराखंड में नशामुक्ति को लेकर जबरदस्त आंदोलन हुए हैं लेकिन राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, माफिया से सांठगांठ करने वाली सरकारों ने आंदोलन को निष्प्रभावी करने के प्रयास किए।
विज्ञापन
जिसके चलते अब देश में नशामुक्ति के आंदोलनों को राजनीतिक अभियान में बदलने की लहर चल रही है। तय किया गया कि उत्तराखंड समेत पूरे देश में शराबबंदी, नशामुक्ति के लिए बड़े अभियान संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिसमें नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेघा पाटकर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, स्वामी अग्निवेश, समाजवादी किसान नेता डॉ. सुनील शामिल होंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय अभियान का गठन किया गया। समिति में उत्तराखंड से उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डीके जोशी को शामिल किया गया।