फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Provincial Industry Trade Board vocal for the demand of opening Quarab road for all vehicles

Almora News: क्वारब सड़क को सभी वाहनों के लिए खोलने की मांग के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Provincial Industry Trade Board vocal for the demand of opening Quarab road for all vehicles
अल्मोड़ा। क्वारब सड़क को सभी वाहनों के लिए खोलने की मांग के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मुखर हो गया है। उन्होंने पूरे नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। व्यापारियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को सभी व्यापारी नगर में मशाल जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अन्य व्यापारियों ने अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि एक साल से क्वारब मार्ग ने लोगों और व्यापारियों को काफी परेशान किया है। चार माह से यह मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद है। इससे अल्मोड़ा का ट्रांसपोर्ट, पर्यटन व्यापार सब खत्म हो गया है। लोडिंग अनलोडिंग से व्यापारियों और जनता का बुरा हाल है। सब कुछ जानने के बाद भी जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। व्यापारियों ने कहा कि क्वारब मार्ग ठेकेदार की मिलावट खोरी की भेंट चढ़ते जा रहा है। दो माह भी नहीं हुए काम को और अभी से दीवारों में दरारें आ गई हैं। ये लोगों के रुपयों की बर्बादी है। जिलाध्यक्ष सुशील साह और नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि शनिवार को यह अभियान नगर और जिले की सभी इकाई में चलाया जाएगा।
विज्ञापन


नंदा देवी मंदिर से पलटन बाजार तक निकालेंगे मशाल जुलूस
अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि 15 सितंबर सोमवार को सभी व्यापारी नंदा देवी मंदिर से पलटन बाजार तक विशाल मशाल जुलूस निकालेंगे। इसमें अन्य संगठनों से भी सहयोग लिया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि अब इंतजार की इंतहा हो गई है अब चुप नहीं रहा जा सकता है। क्वारब को ठीक करने और छोटे बड़े वाहनों के लिए खोलने की मांग को लेकर डीएम से लगातार मुलाकात की जा रही है। इसके बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारब में बढाई जाए मैन और मशीन पावर
अल्मोड़ा। व्यापारियों का कहना है कि क्वारब के कारण अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला प्रभावित हो रहा है। इतनी बड़ी समस्या होने के बाद भी यहां पर मात्र दो जेसीबी लगाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने एनएच से यहां पर छह जेसीबी और छह बड़ी मशीन लाकर मलबे को साफ करने की मांग की है। संवाद


अभियान चलाने वालों में ये रहे शामिल
जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर सचिव वकुल साह, महिला जिला उपाध्यक्ष जया साह, जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी, ज्योति कपूर, कन्नू पांडे, हेमंत रावत, पवन साह , अजित कार्की, आशु गोस्वामी, पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनूप कुमार, विकास कुमार, नवीन कुमार, गुंजन चम्याल, अमन, नरेंद्र कुमार , राकेश तिवारी, सुधीर गुफ्ता, कार्तिक साह, मनोज वर्मा सहित कई अन्य व्यापारी और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed