{"_id":"57264b0c4f1c1bc30b5ccf61","slug":"provided-three-water-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने द्वाराहाट को उपलब्ध कराए तीन पेयजल टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने द्वाराहाट को उपलब्ध कराए तीन पेयजल टैंकर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 01 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जल संकट
- फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में गहराए पेयजल संकट को दूर करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में तीन टैंकर उपलब्ध हो गए हैं। पेयजल संकट की सूचना को लेकर कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। दो दिन पूर्व अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के पारंपरिक जल स्रोत सूख चुके हैं, जिसके चलते क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट व्याप्त है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जल संस्थान की तरफ से भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
शादी का सीजन चल रहा है, पानी की समस्या के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इधर, आज जिलाधिकारी के निर्देश पर द्वाराहाट क्षेत्र के लिए तीन टैँकर आ चुके हैं। पेयजल समस्या से ग्रश्त क्षेत्रवासी कंट्रोल रूम में शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। डीएम सविन बंसल ने जल संस्थान सहित तमाम पेयजल विभागों को इस समस्या से निपटने के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन