{"_id":"64cd4db65011cc62e60454df","slug":"protests-against-problems-almora-news-c-319-1-shld1008-87-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: समस्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: समस्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन
Sat, 05 Aug 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के दिगौत वार्ड में सड़कों की खस्ता हालत, कूड़ेदान न बांटे जाने, स्ट्रीट लाइट न लगने और क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर न डाले जाने से गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि बरसात का मौसम निकलने को है परंतु दिगौत व बुधोड़ी बाखली में चूना अथवा ब्लीचिंग पाउडर नही डाला गया है जिससे कई लोग रास्तों में गिर चुके हैं। लोगों का कहना था कि लंबे समय से झाड़ियों का कटान भी नही किया जा रहा है। जबकि स्ट्रीट लाइट न होने से भी लोग परेशान हैं। प्रदर्शन करने वालों में हरीश जोशी ,चंदन नेगी, सुरेश हतेली, नवीन जोशी, दीप चंद्र बुधोड़ी, बिशन सिंह बिष्ट, लक्ष्मी कांत भटट, ईश्वरी दत्त कांडपाल, जगदीश रावत, मोहन सिंह, उर्बादत्त बडगली, नीरज बुधोड़ी व जगदीश तिवारी आदि शामिल थे।
इधर ईओ विजय कनवासी ने बताया कि दिगौत में शनिवार से ब्लीचिंग पाउडर का झिड़काव शुरू करने के साथ ही अन्य समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
इधर ईओ विजय कनवासी ने बताया कि दिगौत में शनिवार से ब्लीचिंग पाउडर का झिड़काव शुरू करने के साथ ही अन्य समस्याओं का निदान किया जाएगा।