फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protesting Roadways Employees

दो माह के वेतन को लेकर रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Protesting Roadways Employees
अल्मोडा में वेतन की मांग पर प्रदर्शन करते परिवहन निगम कर्मचारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जनवरी और फरवरी के वेतन देने की मांग के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने शनिवार को 17वें दिन दो घंटा कार्य बहिष्कार कर कार्यशाला में प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा कर्मचारी आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों को बगैर वेतन के घर चलाने में मुश्किलें हो रही हैं। कर्मचारी बीमा, बैंक की किश्तें नहीं चुका पा रहे हैं। वेतन न आने से किराये के कमरों में रहने वाले कर्मचारी मकान के किराये का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी कर्मचारियों ने ड्यूटी की अब सरकार उनके वेतन का भुगतान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री राम दत्त पपनै, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नेगी, उमाशंकर सिंह, जीवन लाल, नंदकिशोर, कुंदन लाल, रमेश जोशी, भगवती नेगी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed