{"_id":"5fbe467b8ebc3e9bcd438be7","slug":"protested-against-the-attacks-on-women-almora-news-hld4050988162","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में धरना दिया, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में धरना दिया, नारेबाजी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला इकाई अल्मोड़ा से जुड़ीं महिलाओं ने बुधवार को नगर के गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस को प्रतिरोध दिवस के तौर पर मनाया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि देशभर में महिलाओं विशेषकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़, अपहरण, बलात्कार, हत्या आदि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुफिया एजेंसियां सही ढंग से जिम्मेदारी नहीं निभा रही हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा साबित हो रहा है।
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिलाओं और युवतियों के साथ यौन अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार दलितों, अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ भेदभाव और अमानवीय व्यवहार कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की अंतरधार्मिक विवाह करने पर 50 हजार की राशि आवंटित करने के अध्यादेश का विरोध किया। कहा कि यह पूरी तरह से महिलाओं को सुरक्षा के नाम पर भ्रमित करने की भाजपा की एक चाल है।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं, छोटी बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने, देश की महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने, लव जिहाद के नाम पर महिलाओं की सुरक्षा का भ्रम फैलाना बंद करने, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने, महिला हिंसा के मामले फास्ट ट्रक कोट में चलाकर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संगठन की जिला सचिव राधा नेगी, प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य हीरा देवी, जया पांडे, भानु पांडे आदि शामिल थीं।