फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Till Death Continued

सड़क को लेकर चल रहे आमरण अनशन में अधिकारियों को बैरंग लौटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest Till Death Continued
आमरण अनशन पर बैठे हरीश चंद्र और समर्थन में पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। खलना के ग्रामीणों का तीन किमी स्वीकृत खलना से नैणी पैठानी मोटर मार्ग को असगोली मोटर मार्ग पर मिलान की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी है। हरज्यू की धूनी में खलना के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र सिंह बिष्ट दूसरे दिन भी अनशन पर बैैठे। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इधर, वार्ता को पहुंचे विभागीय अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

लोनिवि के जेई कांता प्रसाद गंगवार, जेई सुरेश कुमार, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, उप राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार वार्ता के लिए अनशन स्थल पहुंचे लेकिन विभाग मोटर मार्ग के निर्माण की आपत्तियों को लेकर कोई भी प्रमाण उपलब्ध नहीं करा सका। अनशन स्थल और वार्ता में कुंदन सिंह, ध्यान सिंह, लाल सिंह बिष्ट, हुकम सिंह, धन सिंह,मदन सिंह, धरम सिंह, जसवंत सिंह, महेश कुमार, केशर सिंह, भूपाल सिंह, सौरभ रावत, ग्राम प्रधान पूजा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed