{"_id":"6298fa187d4b9c6e527a8bd4","slug":"protest-till-death-continued-ranikhet-news-hld4646627176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर चल रहे आमरण अनशन में अधिकारियों को बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर चल रहे आमरण अनशन में अधिकारियों को बैरंग लौटाया
आमरण अनशन पर बैठे हरीश चंद्र और समर्थन में पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। खलना के ग्रामीणों का तीन किमी स्वीकृत खलना से नैणी पैठानी मोटर मार्ग को असगोली मोटर मार्ग पर मिलान की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी है। हरज्यू की धूनी में खलना के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र सिंह बिष्ट दूसरे दिन भी अनशन पर बैैठे। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इधर, वार्ता को पहुंचे विभागीय अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
लोनिवि के जेई कांता प्रसाद गंगवार, जेई सुरेश कुमार, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, उप राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार वार्ता के लिए अनशन स्थल पहुंचे लेकिन विभाग मोटर मार्ग के निर्माण की आपत्तियों को लेकर कोई भी प्रमाण उपलब्ध नहीं करा सका। अनशन स्थल और वार्ता में कुंदन सिंह, ध्यान सिंह, लाल सिंह बिष्ट, हुकम सिंह, धन सिंह,मदन सिंह, धरम सिंह, जसवंत सिंह, महेश कुमार, केशर सिंह, भूपाल सिंह, सौरभ रावत, ग्राम प्रधान पूजा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।