फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Suspends By UKD

Almora News: सातवें दिन पूर्व सैनिक का आमरण अनशन तुड़वाया

Mon, 07 Apr 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 07 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Protest Suspends By UKD
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। देहरादून में उक्रांद के दो युवा नेताओं आशुतोष नेगी एवं आशीष नेगी की गिरफ्तारी के विरोध में यहां गोदी में भूख हड़ताल में बैठे पूर्व सैनिक भुवन कठायत ने रविवार को सातवें दिन अपना अनशन तोड़ दिया है।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल के महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर संतोष भंडारी गोदी पहुंची, जहां उनका उक्रांद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद 25 साल बीत गए और अभी तक राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य नहीं बन सका। यहां तक कि स्थायी राजधानी तक अस्तित्व में नहीं आई। उन्होंने कहा कि पर्वतीय प्रदेश उत्तराखंड की जमीनें बेची जा रही हैं और असुविधाओं से पलायन बढ़ रहा है। उनके साथ ही गौरव सेनानी मंच की ओर से सेवानिवृत्त कर्नल राजीव रावत व कैप्टन राकेश ध्यानी भी पहुंचे थे। ये वरिष्ठ नेता पूर्व सैनिक भुवन कठायत के अनशन स्थल पर पहुंचे और उनसे वार्ता करने के बाद जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। उन्होंने युवा नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने इस गिरफ्तारी को गलत ठहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला, मनोहर संगेला, अर्जुन नेगी, बालम नेगी, राम बहादुर आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed