फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest

सड़कें तो काट दी लेकिन 15 साल बाद भी डामरीकरण, सुधारीकरण की सुध नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Protest
मदन पंत - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में विकास का हाल यहां के मार्ग बयान कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के लिए सड़कें तो काट दी गई हैं लेकिन इनमें न ही सोलिंग करवाई गई है और न ही डामरीकरण करवाया गया है।
विज्ञापन

प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मश्री स्व. मोहन चंद्र पंत के गांव कुणकोली को जोड़ने वाली सड़क भी पिछले 15 सालों से बदहाली का दंश झेल रही है। सड़क जगह-जगह से खराब हो चुकी है। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि बार बार आंदोलन और विभाग को पत्र लिखने के बावजूद डामरीकरण का कार्य नहीं हो रहा है। यदि शीघ्र डामरीकरण और सोलिंग का कार्य नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इस मार्ग का विस्तार करते हुए इसे शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पीपली गांव को जोड़ने वाली सड़क के साथ मिलान की मांग भी अधूरी है।
विज्ञापन

अम्याड़ी से कुणकोली के लिए वर्ष 2008 में कटान हुआ था। रधुलीपीपल इंटर कॉलेज समेत चलसिया पड़ोली, अम्याड़ी, कुणकोली, नौधर आदि गांव इस सड़क से जुड़े हैं लेकिन डामरीकरण नहीं होने से इसमें कीचड़ भरा है। मार्ग की दशा इतनी खराब है कि 108 एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती है। हालांकि लोनिवि निर्माण खंड कई बार प्रस्ताव बदल बदलकर शासन को भेजती है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोटर मार्ग की दशा सुधारने और इसे शहीद के गांव पीपली सड़क तक मिलान की मांग पर कुछ माह पूर्व आंदोलन भी किया गया था। अब तक मांग पूरी नहीं हुई है। इस मसले फिर से आंदोलन किया जाएगा।-कैलाश तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रानीखेत।
-डामरीकरण के अभाव में सड़क बनने का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। 15 साल बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बरसात में लोगों को भारी परेशानी होती है। डामरीकरण कर ग्रामीणों को सड़क का लाभ दिलाना चाहिए।- संजय पंत, कुणकोली।

-कुणकोली गांव को जोड़ने वाली सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। यह सरकारों की कार्यप्रणाली को दर्शा रही है। डॉ. पंत जीवित होते तो इस मार्ग में डामरीकरण हो जाता। मार्ग के सुधारीकरण के लिए आंदोलन किया जाएगा।- मदन पंत, कुल पुरोहित, कुणकोली गांव।

कैलाश तिवारी

कैलाश तिवारी- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed