{"_id":"67d9bea8d9f0125c630ce9b4","slug":"protest-over-water-crisis-almora-news-c-232-1-ksp1005-125588-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 36 से अधिक गांवों में पेयजल का संकट, बेमियादी धरने पर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 36 से अधिक गांवों में पेयजल का संकट, बेमियादी धरने पर ग्रामीण
Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पेयजल किल्लत से परेशान लमगड़ा के व्यापारियों और ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। उन्होंने लमगड़ा स्थित रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने चेताया यदि पेयजल व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त नहीं हुई तो वह क्रमिक अनशन को बाध्य होंगे।
कपिलेश्वर-पंपिंग योजना से लमगड़ा बाजार, तोली, गौलीमहर, ठाट, पलना समेत 36 से अधिक गांवों में जलापूर्ति होती है। बीते लंबे समय से इस योजना से जुड़े गांवों और क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोगों को स्थानीय नौलों और धारों से पानी ढोकर काम चलाना पड़ रहा है। यहां भी लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने कहा कि गर्मी की शुरूआत में ही जल संकट गहरा गया है। आगे भीषण गर्मी में हालात और भी खराब होंगे।
इस संबंध में पूर्व में भी वह संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या हल न हुई। उन्होंने पेयजल संकट दूर न होने पर क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
n ये लोग बैठे धरने पर : मंगलवार को धरने पर बालम सिंह कपकोटी, भुवन जोशी, महेंद्र सिंह, सचिन बोरा, बालेश्वर वर्मा, सोनू बिष्ट, अमित वर्मा, दिनेश जोशी, मुकेश जोशी, दीपक मलारा, मनमोहन सिंह, विजय सिंह ढैला, योगेश मलाडा, किशोर कुमार, राजेंद्र सिंह सिजवाली, दीपक तिवारी, मोहन सिंह कपकोटी, प्रकाश सिंह मेर आदि बैठे।